UP News: एक ही बाइक पर बैठे इतने लोग कि देखकर भी नहीं होगा यकीन, Video Viral होने पर कटा 16 हजार का चालान
UP Unnao News: उन्नाव जिले में बाइक सवार 7 युवकों ने एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने 16 हजार रुपये का चालान काट दिया।
UP Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक ही बाइक पर सवार होकर 7 लोगों को स्टंट करना महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार रुपए का चालान काट दिया गया।
वहीं वीडियो की जांच करते हुए बाइक पर सवार किशोरों की तलाश की जा रही है। किशोरों के ऊपर भी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आरोपी किशोरों द्वारा खुद अपलोड किया गया था। [वीडियो नीचे है]

दरअसल, स्टंट बाजी के चक्कर में यूपी के कई जनपदों में लगातार मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस द्वारा स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
कई लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए रील बनाने हेतु स्टंट करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चेतावनी देते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाती है।
कार्रवाई किए जाने के बाद भी लोग स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्टंट बाजी का नशा खास तौर पर 15 से 25 साल के युवकों के सर चढ़कर बोल रहा है।
ऐसा ही एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो वीडियो ना जनपद का पाया गया इसके बाद। उन्नाव पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर बाइक का 16 हजार रुपए का चालान काट दिया। इस बारे में उन्नाव जनपद के यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद स्वत संज्ञान लेते हुए बाइक नंबर के आधार पर चालान किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई की जाती रहेंगी। नियमों का पालन न करने वाले और स्टंट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
वीडियो देखें-
बाइक पर सात किशोरों का स्टंट करते वीडियो वायरल, कटा 16 हजार का चालान
— shikha pandey (@shikhapandeyauw) July 1, 2023
यह वीडियो यूपी के उन्नाव जिले का है।#उन्नाव #unnao #Unnaonews @unnaopolice pic.twitter.com/9xR7x8YVw5












Click it and Unblock the Notifications