'पेपर लीक एक साजिश...', डिंपल यादव ने उन्नाव में BJP पर साधा निशाना, मंगलसूत्र विवाद पर भी सरकार को घेरा
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बुधवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनता से जो भी वादे किए गए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

दरअसल, डिंपल यादव बुधवार को कन्नौज से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनु टंडन के पक्ष में चुनाव प्रचार और नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।
पेपर लीक सोची समझी साजिश
डिंपल यादव ने कहा कि पुलिस भर्ती के साथ ही अन्य भर्तियों के पेपर लीक हुए जिससे बेरोजगारों युवाओं काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि पेपर लीक एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों में जो आरक्षण मिल रहा था उसे कहीं ना कहीं से भारतीय जनता पार्टी हटाना जाती है। ऐसे में आप लोग इस सरकार को हटा दीजिए जो आप लोगों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने कहा कि जो परिवार वाले नहीं है वह क्या जानेंगे कि परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है? केंद्र से भाजपा की सरकार हटेगी तो उत्तर प्रदेश सरकार भी जरूर डगमगाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने महंगाई की वजह से किसानों की हालत खराब कर दी है, किसान रात में सो नहीं पा रहे हैं तथा अग्नि वीर योजना लाने के बाद हमारे देश के नौजवानों के साथ धोखा किया है।
मंगलसूत्र को लेकर चल रहे विवाद के मामले में उन्होंने कहा कि जो लोग मंगलसूत्र की बात करते हैं वह बताएं कि पुलवामा में हमारे जवान शहीद हुए थे उनकी पत्नियों के मंगलसूत्र किसके द्वारा छीने गए थे और वह कौन लोग थे?












Click it and Unblock the Notifications