निर्भया की मां ने की विधायक कुलदीप सेंगर को फांसी देने की मांग, कहा- समाज को मजबूत संदेश मिलेगा
उन्नाव। निर्भया की मां ने उन्नाव गैंगरेप के दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर निर्भया के 4 दोषियों और सेंगर को मृत्युदंड मिलता है, तो यह समाज को एक मजबूत संदेश देगा। बता दें, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट अब 20 दिसंबर को सेंगर को सजा सुना सकती है।

निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा
सात साल पहले 16 दिसंबर को चलती बस में निर्भया का वीभत्स तरीके से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में शीर्ष अदालत ने चार आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं, उन्नाव रेप केस में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी करार दिया गया है।

यकीन है कि हमको न्याय मिलेगा
निर्भया की मां निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, 'हमें यकीन है कि हमको न्याय मिलेगा क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। अगर कुलदीप सेंगर (उन्नाव रेप केस में दोषी करार) और निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा मिली तो इससे समाज में मजबूत संदेश जाएगा।'

उन्नाव रेप पीड़ित की मां ने कहा- नहीं मिला पूरा न्याय
उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने कहा कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के इशारे पर उसके देवर को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है, जब तक वह रिहा नहीं किए जाते तब तक उन्हें पूरा न्याय नहीं मिलेगा। बता दें, पीड़िता के चाचा जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications