यूपी: 9 साल की मासूम से उन्नाव में हैवानियत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उन्नाव। मैनपुरी के बाद अब उन्नाव जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौ साल की मासूम बच्ची से दरिंदे ने रेप किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर दरिंदे ने बच्ची का गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की। वहीं, गांव के लोगों की नजर बच्ची पर तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

nine year old innocent victim died during treatment in unnao

जानकारी के अनुसार, घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां कक्षा पांच में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची से मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मासूम को बेहोश की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पाटन पीएससी पहुंचाया।

बेहोश बच्ची की हालत नाजुक देख पीएससी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बिहार पुलिस ने बाबा और भाई के साथ बच्ची को एंबुलेंस से महिला जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांत वीर भी जिला अस्पताल पहुंचे। बेहोश मासूम का महिला जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के साथ एक घंटे तक इलाज चलता रहा। उसके बाद महिला अस्पताल की डॉक्टर ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम बच्ची ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+