'चारे की तरह कटे...', ग्रामीणों के छूटे पसीने, आखिर कहां से आए 100, 200 और 500 रुपए के नोट?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। हरदोई उन्नाव मार्ग पर गुरुवार को सड़क के किनारे एक बोरी में नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
ग्रामीणों ने देखा कि सड़क के किनारे 100, 200 और 500 के नोटों का कतरन फैला हुआ था। देखने में ऐसा लग रहा था कि चारा काटने वाली मशीन या फिर किसी अन्य मशीन से नोटों को चारे की तरह काट दिया गया है।

गंजमुरादाबाद कस्बे का है मामला: दरअसल, उन्नाव जनपद के हरदोई उन मार्ग पर गंजमुरादाबाद के ग्रामीण गुरुवार सुबह में सड़क के किनारे टहलने निकले थे। इस दौरान उन्हें सड़क के किनारे प्लास्टिक की बोरी में नोटों का कतरन दिखाई दिया।
धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। जानकारी मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। लोगों ने प्लास्टिक की बोरी खोली तो उसमें नोटों के कतरन भरे हुए थे। नोटों की कतरन देखकर लोग हैरान रह गए।
इसके बाद इस मामले में लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन का अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वहीं एसडीएम का कहना है कि नोटों के कतरन मिलने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर यह नोट कहां से आए और किसके द्वारा इस तरह नोटों को काटकर फेंका गया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह भी बता दें की यह पहला वाकया नहीं है जब उन्नाव जनपद में नोट फेक जाने का मामला सामने आया है। इसके पहले भी 11 जनवरी 2017 को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव हरदोई मार्ग पर ही नोट फेंके गए थे।
हालांकि इससे पहले नवंबर 2016 में 1000 और 500 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में वहां पहुंचे अधिकारियों ने उन नोटों को अवैध घोषित कर दिया था। फिलहाल एक बार फिर इस मार्ग पर नोट लेकर जाने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications