उन्नाव: खेत में पड़ा मिला किशोरी का शव, परिजनों ने गांव के युवक पर जताया हत्या का शक
उन्नाव। घर से पानी के बताशा खाने को कहकर निकली किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही रहने वाले युवक से अक्सर बात करती थी। बुधवार को वह फोन पर बात करने के बाद घर से निकली थी, जहां उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दुष्कर्म की भी आशंका
माखी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव खेत में मिला। राहगीरों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की बात सामने आ रही थी। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे, सफीपुर क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य इकट्ठे किए। एसपी एमपी वर्मा ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को किशोरी का मोबाइल कब्जे में लेने के निर्देश दिया। साथ ही कॉल डिटेल की मांग की। उन्होंने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस में लगाने के निर्देश दिए।
पिता पर भी शक की सुई
गांव में चर्चा है कि किशोरी का पिता गोलू के साथ बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करता था। 24 घंटे से गायब बेटी के वापस ना आने के बाद भी पुलिस को उसके गायब होने की जानकारी नहीं दी। इससे किशोरी के पिता की तरफ भी शक किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सफीपुर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना के बाद मामला खुलकर सामने आएगा और जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी की जाएगी।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications