उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, मौके पर ही 6 की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौद दिया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 4-5 लोग ट्रक में फंस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस शशि शेखर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच गए। यह हादसा अचलंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास हुआ है। जो लोग इस हादसे में मारे गए हैं उनकी पहचान छोटेलाल (32), शिवांग (30), विमलेश (60), रामप्यारी (45) और उनकी बेटी शिवानी (13) के तौर पर हुई है। जिला सरकारी अस्पताल में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशीष ने बताया कि छठे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications