यूपी: 'जय श्री राम' नहीं बोलने पर मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को पीटा

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मदरसे के छात्रों ने क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। घायल छात्रों का आरोप है कि अराजत तत्वों ने उन्हें जय श्रीराम बोलने को मजबूर किया, नहीं बोलने पर उन्होंने बैट से पीटने का आरोप लगाया है। यही नहीं इस दौरान उन पर पथराव भी किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस घायल छात्रों से पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मदरसा दारुल उलूम फैज-ए-आम है। गुरूवार दोपहरे को मदरसे के छात्र जीआईसी ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने पहुंचे। आरोप है कि यहां 3-4 युवक आए और बच्चों को भलाबुरा कहते हुए कथित तौर पर ‘जय श्रीराम' बोलने को कहा। मना करने पर उन्हें बैट छीनकर पीटा गया। बच्चे बचकर भागे तो उन्हें पत्थर मारे गए। जिसमें चार छात्र को काफी चोटें आईं। तकरीबन हर लड़के का कुर्ता फाड़ दिया गया। एक लड़के की साइकल तोड़ दी गई।

घटना के बाद गरमा गया माहौल

घटना के बाद गरमा गया माहौल

घटना की जानकारी जैसे ही मदरसा दारुल उलूम फैज-ए-आम में पहुंची तो माहौल गरम हो गया। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर जामा मस्जिद पहुंच गए। सदर कोतवाली प्रभारी भी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल छात्रों से बातचीत की। इस संबंध में सीओ उमेश चंद्र त्यागी ने बताया कि घायल मदरसा के छात्रों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जामा मस्जिद के इमाम ने प्रशासन को दी चेतावनी

जामा मस्जिद के इमाम ने प्रशासन को दी चेतावनी

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नईम खान ने बताया कि मदरसा के छात्र रेलवे लाइन किनारे स्थित जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। जहां उनको धार्मिक नारे ना लगाने के कारण मारा पीटा गया है। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मदरसे के मौलाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्रवार तक अगर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो गंभीर नतीजे होंगे।

क्या कहा सीओ ने

क्या कहा सीओ ने

सीओ उमेश त्यागी ने बच्चों को इलाज के लिए भेजा। शुरुआती जांच में हमला करने वाले तीन लड़कों की सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पहचान की गई है। इनमें से एक की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। ये एक कथित हिंदूवादी संगठन से बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+