उन्नाव में उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खाकर प्रेमी छात्र को शारीरिक संबंध बनाना पड़ा महंगा, प्रेमिका की हुई मौत

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे प्रेमी को उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खाने के बाद प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करना महंगा पड़ गया। उसने अधिक समय तक किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए रखा और अंततः किशोरी की अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। किशोरी ने इसका विरोध भी किया। लेकिन छात्र अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रख सका। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने उक्त खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और धारा 376 के साथ हत्या का भी मुकदमा चलेगा।

युवक नहीं कर पाया खुद को कण्ट्रोल

युवक नहीं कर पाया खुद को कण्ट्रोल

बता दें कि बीते 10 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर के अंदर 18 वर्षीय युवती का रक्तरंजित शव मिला था। घटना की राष्ट्रीय पटल पर भी खूब चर्चा हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक परिजन की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान दोनों ही नाम गलत पाए गए। इस बीच माखी थाना क्षेत्र के रावत पुर निवासी रामबरन उर्फ राज गौतम पुत्र जुग्गीलाल का नाम सामने आया। राम बरन का युवती से संपर्क शेयरचैट के माध्यम से हुआ था। घटना वाले दिन युवती और रामबरन के बीच आपस में व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत हुई। घर में कोई नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद रामबरन युवती के घर पहुंच गया।
एसपी के अनुसार इसके पहले उसने उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खा लिया था। उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाया। काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाने पर लड़की द्वारा विरोध भी किया गया। लेकिन दवा खाने के कारण युवक रामबरन अपने को रोक नहीं पाया। जिसके कारण लड़की बेहोश हो गई और गुप्तांग से तेजी से रक्तस्राव होने लगा। दोनों ने रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। यह देख रामबरन मौके से भाग निकला।

धारा 376 के साथ हत्या का भी मुकदमा चलेगा

धारा 376 के साथ हत्या का भी मुकदमा चलेगा

दिनदहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगा जिसके बाद तत्कालीन एसपी दिनेश त्रिपाठी ने घटना के खुलासे के लिए टीम का चयन किया। सर्विलांस सदर थाना पुलिस के माध्यम से घटना का खुलासा हुआ। सिद्धार्थ शंकर मीना ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि विवेचना की जा रही है कि युवक द्वारा इसके पूर्व में इस तरह का कार्य तो नहीं किया गया है। अधिक रक्तस्राव के कारण हुई मौत के बाद युवक पर आईपीसी की धारा 376 के साथ हत्या का भी मुकदमा चलेगा। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने उक्त खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है कि इसके पूर्व तो उसके द्वारा किसी प्रकार की घटना तो नहीं की गई है। आरोपी युवक वर्तमान में राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास लखनऊ बाईपास थाना दही में रहता था। यहीं से घटना को अंजाम देने के लिए निकला था।

उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खाने से बचें

उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खाने से बचें

उत्तेजना वर्धक कैप्सूल खाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। यह हमारी नसों को मोटा करता है। इसके लेने के बाद शरीर में ख़ून का संचार बढ़ जाता है और ये लिंग के तनाव में मदद करता है। इसे खाने से सेक् करने की उत्तेजना कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन डॉक्टर्स के अनुसार इसके कई नुकसान भी है। यह एक सुरक्षित दवा नहीं है, इसके साइड-इफेक्ट भी होते हैं। कभी-कभी इसके साइड-इफेक्ट बेहद ख़तरनाक होते हैं। इसके इस्तेमाल से इंसान हमेशा के लिए अंधा भी हो सकता है, लोग इस बात को जानते ही नहीं हैं। कभी-कभी इसके इस्तेमाल से इरेक्शन लंबे समय तक रहता है, जो ठीक नहीं होता है। ऐसे में ये संभव है कि इरेक्शन की समस्या जीवनभर के लिए हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+