उन्नाव: महिला से दरिंदगी, पहले खूब पीटा फिर आंख और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्ची पाउडर

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में महिला अपराध का मामला सामने आया जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहां बेखौफ अपराधी खुलेआम महिलाओं के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। एक महिला के साथ दरिंदगी की गई जब उसकी आंखों के साथ उसके गुप्तांग में भी मिर्च डाल दिया गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। जिसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी महिला का हाल बेहाल है।

Hooligans inserted chilli powder into eyes and private parts of a woman

इस संबंध में बातचीत करने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का री-मेडिकल कराने का आदेश दिया गया है। मामला कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र के बलदेव पुरवा गांव की है। जहां एक महिला के साथ दरिंदगी की इंतेहा पार कर दी गई। गांव के ही रहने वालों ने मामूली विवाद के बाद महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसका विरोध महिला ने किया तो हमलावरों ने पहले महिला की आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद निर्दयता की सीमा को पार करते हुए उसके नाजुक अंगों में भी मिर्ची डाल दी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इधर गंभीर रूप से घायल महिला को प्रभारी उन्होंने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में बातचीत करने पर पुलिस अधीक्षक एमपी ब्रह्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिवार के सदस्यों ने ही घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस को पीड़िता के पुनः मेडिकल निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+