आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, एक की मौत, 50 यात्री घायल

उन्नाव। उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक बस पुलिया से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। प्राइवेट डबल डेकर बस दिल्ली के आनंद बिहार से गोरखपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पलटी बस, एक की मौत, 50 यात्री घायल
      bus overturned at agra lucknow expressway 1 dead 50 injured

      पुलिस से टकरा कर पलटी बस

      जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर जा रही थी। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लखनऊ आगरा-एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगिकोट गांव के सामने बस का चालक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पुलिया से टकरा गया और बस पलट गई। बस के पलटते की अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार मच गई।

      एक की मौत, 50 घायल

      जानकारी मिलते ही यूपीडा कर्मियों व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस से लोगों को निकालने का काम शुरू किया। हादसे में गोरखपुर के बखैरा थाना क्षेत्र के किकरहिया गांव निवासी जोगी (40) पुत्र अमेरिका प्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, करीब 50 यात्री घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+