बारात में दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बताई ये वजह

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारात में दूल्हा गश खाकर गिर गया। दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी से इनकार कर दिया। सभी ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार की सुबह बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव का है। मनिकापुर गांव के शब्बीर जोगी की बेटी रोशनी की शादी लखनऊ निवासी मोहम्मद आफताब के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात आफताब बारात लेकर आया। बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान दूल्हा अचानक गश खाकर गिर गया।

दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी से किया इनकार

दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी से किया इनकार

दूल्हे के गिरने से बारात में अफरातफरी मच गई। दुल्हन को खबर मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। उसने देखा कि दूल्हा उससे दोगुनी उम्र का है और ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। इसके बाद दुल्हन ने पहले अपने माता-पिता से बात बताई और फिर शादी से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह ये शादी नहीं कर सकती है।

दुल्हन के बिना लौटी बारात

दुल्हन के बिना लौटी बारात

शादी से इनकार की जानकारी होते ही अफरातफरी मच गई। बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन रातभर मान मनौव्वल के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। शनिवार सुबह बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+