UP: BJP विधायक को किसान ने मंच पर चढ़कर जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

उन्नाव, 07 जनवरी: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को एक किसान ने मंच पर चढ़कर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। किसान की इस हरकत से मौके पर मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसान को पकड़ा और अपने साथ ले गए। बता दें, बीजेपी सदर विधायक पंकज गुप्ता एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। वह मंच पर बैठे हुए थे। इसी बीच एक किसान मंच पर पहुंच गया और विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

BJP mla pankaj gupta slaped by farmer in unnao video viral

जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे बीजेपी विधायक

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। चारों ओर भाजपा सरकार के जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस बीच एक किसान मंच पर पहुंचा और बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को खींचकर तमाचा जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

समाजवादी पार्टी ने कहा- ये योगी सरकार की तनाशाही के मुंह पर थप्पड़ है

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ''उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को आयोजित जनसभा में किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया, किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों ,कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है!''

Recommended Video

    UP में BJP नेता की बड़ी लापरवाही, Corona होने के बाद भी फ्लाइट से दिल्ली रवाना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+