Unnao Ambulance Accident: शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मृतक की पत्नी और 3 बेटियों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से शव लेकर मौरावां जा रहे एम्बुलेंस को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एम्बुलेंस में ले जा रहे मृतक की पत्नी और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हुई है। हादसे की सूचना पर सीओ पुरवा समेत मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

शव लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध 'धनीराम' का बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके शव को परिजन एम्बुलेंस से लेकर वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान एम्बुलेंस में मृतक धनीराम की पत्नी प्रेमा, बेटी मंजुला, अंजली, सुधा, रुचि शर्मा मौजूद थी। जैसे ही एंबुलेंस उन्नाव मौरावां मार्ग के तुसरौर गांव के निकट पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

Ambulance met with an accident in unnao deceased wife and 3 daughters died

मृतक की पत्नी और तीन बेटियों की मौत
इस हादसे में मृतक की पत्नी प्रेमा, बेटी मंजुला, अंजलि, रुचि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुरवा पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं चारों मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं बड़े हादसे की सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह, सीओ पुरवा दीपक सिंह मौके पर पहुंचे हैं। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल है, परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+