आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, कनस्तर और बाल्टियां लेकर लूटने पहुंचे ग्रामीण
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, कनस्तर और बाल्टियां लेकर लूटने पहुंचे ग्रामीण
उन्नाव, 29 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से है। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से 20 हजार लीटर सरसों का तेल सड़क पर फैलने के साथ ही नालियों से होकर पानी से भरी खंती में भर गया। आसपास गांव के लोगों को जानकारी हुई तो तेल की लूट मच गई। हालांकि, गनीमत रही की इस हादसे में ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई।

गांव वाले अपने-अपने बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों में सरसों का तेल अपने-अपने बर्तनों में भरने की होड़ मच गई। खबर के मुताबिक, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र से गुजर रहे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लोधा टिकुर गांव के पास एक 10 टायर टैंकर, जिसमें सरसों का तेल भरा था पलट गया। यह हादसे ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। जैसे ही ड्राइवर को नींद की झपकी आई वैसे ही उसका नियंत्रण टैंकर से छूट गया और टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद कीमती सरसों का तेल जमीन पर बहने लगा।
देखते ही देखते सरसों के तेल के फैलने की सूचना आस-पास के गांव में फैल गई जिससे आसपास के लगभग दर्जनों गांव के ग्रामीण अपने घरों से तेल भरने के बर्तन लेकर तेल भरने में जुट गए। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से लोगों की भीड़ हाइवे पर जमा हो गई है। लोग सड़क से तेल उठाकर अपने बर्तनों में भर रहे हैं। कनस्तर, डब्बों और बाल्टियों के साथ लोग मौके पर मौजूद हैं। ज्यदा तेल लेने की होड़ लोगों में देखी जा रही है।
बता दें इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं औरास पुलिस की मानें तो टैंकर में ड्राइवर ही सवार था इसके अलावा कोई नहीं था। ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है। टैंकर ड्राइवर ने बताया कि टैंकर में 20000 लीटर तेल था जो टैंकर पलटने से बह गया।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द












Click it and Unblock the Notifications