Umaria News : शहद के लिए पेड़ पर चढ़ा भालू, मधुमक्खी के छत्ते को तोड़कर रसपान किया Honey
Umaria News : भालू शहद खाने के शौकिन होते हैं। शहद देखकर वे बड़े-बड़े पेड़ों पर चढ़ जाते हैं। ऐसे ही एक मामला उमरिया जिले से आया है जहां एक जंगली भालू शहद का रसपान करने के लिए पेड़ में चढ़ा गया। वही गांव में घुस जाने से ग्रामीण दहशत में आ गए। लोग घरों में दुबक गए। भालू ने एक पेड़ पर चढ़कर शहद पिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
Recommended Video
दरअसल, जिले के नौरोजाबाद वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत दोड़गवा में जंगली भालू दिखा। भालू गांव के पास पेड़ पर चढ़कर मधुमक्खी का छत्ता खा रहा था। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव वाले घरों में कैद हो गए। सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद बाकी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचा और भालू को ग्रामीणों की मदद से जंगल की ओर खदेड़ दिया।

मधुमक्खी का छत्ता खाने आया था भालू
दरअसल, भालू जंगल से शहद की खोज में आया था। वह गांव के पास एक पेड़ पर मधुमक्खी के छत्तों को तोड़कर खा रहा था। गांव वालों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिक्षेत्र अधिकारी नौरोजाबाद शिवम कोष्टि ने जानकारी देते हुए बताया कि भालू की जानकारी मिली थी, भालू के खेत में लगे पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते का शहद खाया और वहां क्षेत्र में दहशत फैला हुआ है। सूचना लगते ही कर्मचारियों ने भालू को जंगल की तरफ खदेड़ा गया। वैसे नरोजाबाद वन परीक्षेत्र में वन्य प्राणियों की मूवमेंट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications