Bandhavgarh Tiger Reserve : बाँधवगढ टाइगर रिजर्व में तेंदुए के दो शावकों की भूख से हुई मौत
Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए दुखी करने वाली सूचना आई है। घटना पनपथा बफर परिक्षेत्र के जंगल की है। जहां टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए के दो शावकों की मौत हो गई है। बटुराहार में तेंदुए के 2 शावक पार्क की गश्ती टीम को अनाथ अवस्था मे मिले, 2 में से 1 शावक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे को टाइगर रिजर्व के कार्यालय लाकर इलाज के प्रयास शुरू किए गए लेकिन उसकी भी मौत हो गई है, प्रबंधन डॉग स्क्वाड की मदद से शावकों की मां को ढूंढ़ने में जुटा हुआ है।

प्रबन्धन के मुताबिक मां से शावक अलग हो गए थे जिस पर शावकों के भूख एवं प्यास से उनकी मौत हो गई है।
डाग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू
तेंदुए के शावक मृत अवस्था में मिलने के बाद प्रबंधन ने डाग डाग स्क्वायड की मदद से घटना क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। साथ ही प्रबंधन शावकों की मां को तलाश करने में जुटा हुआ है। प्रबन्धन के जानकारी अनुसार मां से शावक बिछड़ गए थे जिस पर शावकों के भूख एवं प्यास से उनकी मौत हो गई है। पर प्रबंधन यह जानकारी जुटाने का प्रयास भी कर रहा है कि आखिर शावकों को छोड़कर मां उनसे अलग कैसे हो गई। कहीं कोई दूसरी मामला तो मादा तेंदुए के साथ नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications