Bandhavgarh Tiger Reserve : नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला, 10 दिन में 4 तेंदुए मरे
बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, पिछले 10 दिनों में चार तेंदुए की जान जा चुकी है। गुरुवार को भी तेंदुए की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत का सिलसिला जारी है। 30 नवंबर को एक और तेंदुए की मौत हुई है। बीते 10 दिनों के भीतर 3 शावकों सहित 4 तेंदुओं की मौत हो चुकी है। वन परिक्षेत्र पनपथा बफर की बीट करोंदिया के कक्ष क्रमांक पीएफ-609 से लगे राजस्व इलाके की सीमा के पास गश्ती के दौरान कर्मचारी वनरक्षक बीट गार्ड करौंदिया ने 1 नर तेंदुआ शावक उम्र लगभग सात महीने को मृत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। तेंदुए के गले एवं शरीर के अन्य जगह में बाघ के दातों के घाव थे।

डॉग स्क्वाड के साथ वन अमले द्वारा परिक्षेत्र पनपथा बफर परिक्षेत्र पतौर कोर मौका स्थल के चारों ओर 600 मीटर की दूरी तक सर्चिंग की गई। घटना स्थल के आस-पास एवं 100 मीटर की दूरी पर 1 ग्रामीण के खेत में बाघ के पगमार्क देखे गए।
अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, घटनास्थल निरीक्षण एवं शव का प्रथम दृष्टया जांच करने पर ये प्रतीत होता है कि, उपरोक्त नर तेंदुए को बाघ ने हमला किया है। शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ये पहला मौका है, जब पार्क के पनपथा बफर एवं कोर परिक्षेत्र में 10 दिन के भीतर 4 तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
10 दिन में 4 तेंदुओं की मौत
आपको बता दें कि, इससे पहले 20 नवंबर को 2 शावकों की मौत हुई थी। इसके बाद 26 नवंबर को भी वयस्क मादा तेंदुए की मौत हुई और 30 नवंबर को 1 नर तेंदुए की मौत पनपथा इलाके में ही हुई है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications