MP News: बाथरूम में गई थी नाबालिग... खींच कर ले गए जंगल, गैंग रेप करके ऐसी हालत में छोड़ा
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही दसवीं क्लास की छात्रा देर रात घर के पीछे बाथरूम गई थी। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे दो युवक उसका मुंह दबाकर जंगल उठा ले गए और बारी-बारी से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां और मामा को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी है।

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रोहनिया गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने मामा के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। रात में जैसे ही बाथरूम के लिए घर के पीछे निकली, तभी घात लगाए बैठे दो युवक छात्रा का मुंह दबाकर पास के ही जंगल में उठा कर ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने छात्रा के साथ गैंग रेप किया है। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद मामा के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया है।
एसडीओपी नागेंद्र सिंह सिंह के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रोहनिया में दो युवकों ने नाबालिग के साथ छतन तालाब पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवकों के नाम भोला और रामराज है। ये दोनों भी उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों पर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications