Tiger Video: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बेफिक्र घूमता दिखा बाघ, मदमस्त चाल और दहाड़ पर्यटकों को किया रोमांचित
Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दूर-दूर से पर्यटक और फोटोग्राफर यहां वाइल्डलाइफ की सेंचुरी को देखने के लिए आते हैं।
उमरिया जिल के टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाघ अपने आप में मस्त मौला दिखाई दे रहा है तो वही अपने मदमस्त चाल से चल रहा है। दहाड़ने की आवाज लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

मिली जानकारी अनुसार यह वीडियो वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चेतन घरपूरे ने बनाया है। साथ ही उनके खींचे हुए फोटो भी खूब वायरल हो रहे है जो खूब सुर्खिया बटोर रहे है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की घास में बाघ बैठा हुआ है। उठने से पहले वह अपनी दहाड़ लगा रहा है इसके साथ ही साथ वह मदमस्त चाल से चलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसके वीडियो और फोटो खूबसूरती बटोर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications