MP Election 2023: उमरिया के मानपुर सीट पर अब तक नहीं खुला कांग्रेस का खाता, भाजपा जीत का चौका लगाने को तैयार

MP Election 2023: मानपुर विधानसभा सीट से मीना सिंह तीन बार विधायक बन चुकी है। भाजपा सरकार में जनजातीय कार्य विकास विभाग मंत्री हैं। लेकिन विश्व स्तरीय पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर उनका कोई विशेष कार्य नजर नहीं आता।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। यहां से मीना सिंह विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं। मीना सिंह भाजपा का एक ऐसा आदिवासी चेहरा है। जिसे पराजित किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। बीते कई विधानसभा चुनाव से लगातार मीना सिंह जीतती आ रही हैं। मीना सिंह मानपुर विधानसभा सीट से भाजपा की एक मजबूत प्रत्याशी है।

मानपुर विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव पर भाजपा की मीना सिंह और कांग्रेस की जामवती सिंह उर्फ ज्ञानवती के बीच टक्कर थी। जिसमें मीना सिंह ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है।

Manpur Vidhan Sabha Election 2023,

2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की मीना सिंह ने 227672 में से 82287 वोट पाने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस की ज्ञानवती सिंह 63632 वोट के के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। जबकि बसपा उम्मीदवार गायत्री सिंह 9243 वोट लेकर रनरअप रही थीं।

2008 के परिसीमन के बाद जब से मानपुर विधानसभा सीट बनी है। तब से वहां भाजपा की मीना सिंह जीत दर्ज करते आ रही हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस विधानसभा सीट में अब तक कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा यहां से कितनी मजबूत है।

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1632 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र मानपुर विधानसभा सीट का हिस्सा है। मानपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ही चुनाव जीतती आ रही है। सीट पर 40 प्रतिशत ओबीसी और सामान्य वोटर है। जो निर्णायक भूमिका निभाता है।

वोटों के आंकड़े
कुल वोटर- 227672
पुरुष- 117223
महिला- 110449

2018 भाजपा मीना सिंह
2013 भाजपा मीना सिंह
2008 भाजपा मीना सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+