Video: बांधवगढ़ की मशहूर बाघिन कजरी ने चीतल का किया शिकार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

बाघिन कजरी की उम्र करीब 7 साल है। उसके 4 शावक भी हैं। उसने अपना क्षेत्र ताला जोन में बना लिया है।

Bandhavgarh Kajri Tigress Chital, hunting

Tiger Attack Video: उमरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने खतरनाक तरीके से एक चीतल का शिकार किया है। बताया जा रहा है कि चीतल ताला जोन में आ गया था। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई और बाघिन ने चीतल को मार डाला। बाघिन वयस्क चीतल को मुंह में दबाकर जंगल की ओर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Recommended Video

    Video: बांधवगढ़ की मशहूर बाघिन काजरी चीतल का किया शिकार, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    जिसने भी ये मंजर देखा वो हैरान रह गया। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि बाघिन किस तरह अपने शिकार को आराम से ले जा रही है। यह देखकर पर्यटक हैरान रह गए। कुछ दूर चलने के बाद बाघिन जंगल की ओर चली गई।

    बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में मंगलवार की शाम पर्यटक घूम रहे थे। उसी समय जंगल के किनारे से बाघिन कजरी आती हुई दिखाई दी। इसके मुंह में एक वयस्क चीतल था। सैलानियों ने बाघिन को शिकार को उठा ले जाते देखा तो इस भयावह दृश्य को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वयस्क चीतल को मुंह में दबाए बाघिन कजरी जंगल की ओर जा रही थी। तभी कुछ पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया।

    बाघिन कजरी की उम्र करीब 7 साल है। उसके 4 शावक भी हैं। उसने अपना क्षेत्र ताला जोन में बना लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+