हाफ निक्कर और बनियान में ट्रिपलिंग, शराबी स्वास्थ्य अधिकारी ने ऐसे दौड़ाई बाइक की हो गए धड़ाम, video
Umaria News: उमरिया जिले के सीएमएचओ का अजीबोगरीब कारनामा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।नेशनल हाईवे पर आरके मेहरा स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के साथ एक बाइक पर नजर आ रहे हैं।
हाफ निक्कर और बनियान पहने नशे में बाइक चलाते समय उनकी अजीब हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वैसे तो सीएमएचओ लगातार नशे के सेवन से दूर रहने की सलाह देते नजर आते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो सामने आया है। वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

सोशल मीडिया में ये वीडियो ये कहकर वायरल हो रहा है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नशे की हालत में थे इसलिए उनसे बाइक भी नहीं संभली। फिलहाल सीएमएचओ का फोन बंद आ रहा है इसलिए उनसे संपर्क नहीं हो सका।
इस मामले के वीडियो को लेकर उमारिया कलेक्टर घरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि अभी वीडियो की जानकारी नहीं है। जैसे ही जानकारी मिलेगी इस मामले की जांच कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications