Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Umaria News: सेल्फी और रील के चक्कर में गई जान, सोन नदी की ये चार मौतें आपको हिला देंगी

Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बुधवार को सेल्फी लेने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। होली के दूसरे दिन हुई इस घटना से एक परिवार में मातम पसर गया‌। पिकनिक मनाने गए सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतकों में दो सगी बहन और दो लड़के शामिल हैं, चारो मृतक शहडोल के रहने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर मौजूद है‌। नदी से चारो शव बरामद कर लिए गए हैं।

Four people died in Umaria Son river drowning

आज बुधवार को शाम के समय मिली जानकारी के अनुसार टिकरी सोन नदी के चकदेही घाट में चार लोगों की डूबने की खबर निकलकर सामने आई थी। जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया जहां चारों व्यक्तियों के शव को बाहर निकाल लिया गया जिसमें दो सगी बहनें बताई गई और दो अन्य लोगों के शव मिले हैं।

पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि चारों लोग पिकनिक मनाने आए हुए थे जहां नदी में डूबने से चारों लोगों की मौत हो गई है चारों का शव निकाल लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पिकनिक मनाने आए थे सभी लोग

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे संभावित है यह है नहाते समय गहरे पानी में चले गए और एक दूसरे को बचाते बचाते चारों लोगों की जान चली गई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने यह कहा है कि आगे हम जांच कर रहे हैं बहरहाल सभी के शव को निकाल लिया गया है और पंचनामा बनाकर अब परिजनों को सभी शव को सुपुर्द दिया जाएगा।

वही बात की जाए उनके नाम की तो मृतकों में पंकज पाल शशांक श्रीवास्तव पालक और पायल नाम की दो लड़कियां भी शामिल है कुल मिलाकर चार लोगों का शव दिखाई दिया है और पुलिस अब इससे पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+