umaria tiger attack: शौच करने गए युवक को बाघ ने बनाया अपना निवाला, जंगल से बरामद हुई लाश
umaria tiger attack: बिजौरी गांव का रहने वाला अनुज भाई का पिता महिपाल बैगा उम्र 22 वर्ष की मौत आज सुबह करीब 5:00 बजे हुई है जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।

umaria tiger attack: उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों का अटैक लगातार जारी है। रविवार की सुबह बाघ ने एक बार फिर युवक पर हमला कर उसको अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने शोर शराबा कार लाश को खा रहे बाघ को भगाया। इसके बाद युवक की लाश को बरामद किया गया। फिलहाल बाघो के लगातार हमले से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। वहीं, वन विभाग ने इलाके के लोगों को जंगल के आसपास ना जाने की हिदायत दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परीक्षेत्र मानपुर रेंज के बफर जोन के मझखेता बीट के कुंभई पीएफ 333 की है। मृत युवक का नाम बिजौरी निवासी अनुज भाई पिता महिपाल बैगा उम्र 22 वर्ष है। वह अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। कहा जा रहा है कि वह जंगल के किनारे शौच के लिए गया था। इसी बीच जंगल से निकले बाघ ने युवक को दबोच लिया और जंगल के अंदर खींच कर ले गया। इसके बाद टाइगर ने युवक को मारकर उसके कई अंगों को खा लिया।

टाइगर के हमले की सूचना के बाद ग्रामीण जंगल के अंदर गए, जहां टाइगर युवक के शव को खा रहा था। ग्रामीणों ने शोर शराबा कर बाघ को भगाया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- Umaria News : आदमखोर बाघ ने 16 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, घसीटकर जंगल ले गया, मौत












Click it and Unblock the Notifications