Umaria News : बाघ से मवेशी बचाने के लिए मौत के मुंह में लगा दी छलांग, युवक ने जान देकर बचाई जान
Umaria Tiger attack : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर के झलवार बीट में बाघ के हमले में एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना 26 नवंबर की दोपहर लगभग 2:00 बजे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर का नाम राजू सिंह गोंड़ पिता रामस्वरूप सिंह गोंड़ झलवार निवासी बताया गया है। मामले के बारे मिली जानकारी के अनुसार राजू अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गया था इसी दौरान वह बाघ ने मवेशी पर हमला कर दिया मवेशी बचाने के चक्कर में युवाक शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव के लोगों के बताएं अनुसार यह मामला जंगल के अंदर का है। राजू अपने मवेशियों को लेकर जंगल के अंदर चराने गया हुआ था। इसी दौरान वहां पर घात लगाए बाघ ने मवेशी पर हमला कर दिया। राजू ने अपने मवेशियों को बचाने का प्रयास किया तो बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया। जंगल में कुछ और लोग भी उपस्थित थे जिन्होंने इस घटना को अपनी आंखों होते देखा। उन्होंने ही इसके बारे में गांव में आकर लोगों को सूचना दी।
खबर के बाद दौड़ पड़ा उड़ा गांव
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग जंगल की तरफ दौड़ पड़े । हालांकि जंगल के अंदर किसी की जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदवार थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पनपथा बफर के रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गया लेकिन पनपथा कोर की रेंजर और उनके कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे जिससे रेस्क्यू कार्य में लगातार देरी होती गई और ग्रामीणों का गुस्सा भी बढ़ता गया। हालांकि दोपहर बाद पनपथा कोर के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और उसके बाद शव का पंचनामा बनाकर डेड बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications