Bandhavgarh Tiger Reserve : सड़क किनारे टहलते दिखे 2 बाघ, यात्रियों ने बस रुकवा कर किया दीदार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परासी मोड़ पर गुरुवार को बफर फीमेल के 2 शावक दिखाई पड़े। यह शावक सड़क के किनारे चहल कदमी कर रहे थे। इन सब को सबसे पहले बस में बैठे यात्रियों ने देखा और उत्साहित हो गए।

Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। टाइगर रिजर्व में कहीं भी कभी भी दिखाई दे देते हैं। कुछ ऐसा ही गुरुवार शाम 5:30 बजे भी हुआ। मानपुर से उमरिया तरफ आ रही बस जैसे ही परासी मोड़ के पास बस रुकी। तो बस में बैठे लोगो की नजर बाघ पर पड़ी। लोगों ने जब ध्यान से देखा तो यहां एक नहीं दो बाघ थे। सभी खिड़की से बाघ को देखने लगे और वीडियो बना लिया।
Recommended Video
यात्रियों ने बाघ को देखकर उत्साहित हो गए। जिसको देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं और जंगलों में घंटों बिताते हैं। और यात्रियों को बाघ बस के यात्रा के दौरान आसानी से दिख गए।
बफर फिमेल के है शावक
परासी मोड़ के जंगल में सड़क किनारे लोगों को दिखे शावक बफर फिमेल बाघिन के बताए जा रहे है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बफर फिमेल बाघिन रिजर्व के बफर जोन में अपनी टैरिटरी बना चुकी है। शावकों में एक फीमेल और एक मेल बताए जा रहे हैं।
टाइगर क्रॉसिंग के पास दिखे बाघ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया से गुजरने वाली सड़क पर कुछ मोड टाइगर क्रॉसिंग के नाम से जाने जाते हैं। जहां पर कभी-कभी बाघ सड़क पार करते या फिर सड़क के किनारे बाघ दिख जाते हैं। सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन से आने जाने वालों को बाघ दिख जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications