Video: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बीच सड़क पर आराम करने लगा बाघ, डर के मारे पर्यटकों की हो गई हवा टाइट
टाइगर रिजर्व में बाघों का यह अंदाज बहुत कम देखने को मिलता है। जब टहलने के बाद बाघ जंगल की सड़क पर आराम से बैठ जाता है।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आए दिन बाघों की चहल कदमी देखने को मिल रही है। टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सामने आया है। जहां धमोखर बफर जोन में सड़क किनारे जंगल के पास एक बाघ के आराम करते हुए नजर आ रहा है। जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया में खूब वायरल कर दिया है।
टाइगर रिजर्व में टाइगर का यह अंदाज बहुत ही कम देखने को मिला होगा जब टाइगर सैर के बाद आराम से जंगल के सड़क पर बैठ गया। आराम करने लगा सैलानियों ने बाघ के इस अंदाज को देखकर इसका वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया।
टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों का लगातार मूवमेंट बना हुआ है। जंगली हाथी जंगलों में घूमते रहते हैं। इसी बीच जंगली हाथी मगधी गेट द्वार में पहुंच गया था। वैसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों के लिए प्रबंधन लगातार गश्त और चौक से रख रहा है। जंगली हाथियों के लिए गौतम नाम से एक दल भी गठित किया गया है जो कि टाइम टाइम पर हाथी के मूवमेंट वाले इलाके में गश्त करता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications