Mp News: न्यू ईयर मनाने बांधवगढ़ पहुंचे पर्यटक, जिप्सी के सामने आया बाघ, रोमांचित कर देने वाला Video
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को शनिवार को मगधी अंचल में बाघ देखने को मिला। पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए देश विदेश से पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। पर्यटक जंगल सफारी में प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वन्य प्राणियों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को मगधी जोन में गए सैलानियों को बाघ दिखा और कुछ इस तरह दिखा की पर्यटक देखकर उत्साहित हो गए। पर्यटकों ने इसका वीडियो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया। मगधी जोन में पर्यटकों के जिप्सी के बगल से बाघ आराम के साथ टहल रहा था। और थोड़ी दूर के बाद सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। सैलानी बाघ को देखकर खुशी से उत्साहित हो उठे। बाघ के इस नजारे की चर्चा लगातार पूरे इलाके में हो रही है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों कोर और बफर दोनों ही जोन में टिकट बुकिंग फुल चल रही है। उसके बाद भी जिन पर्यटकों को सफारी मिल रही है। वह पूरे उत्साह के साथ सफारी का मजा उठा रहे हैं।
Recommended Video
टिकट चल रही फुल
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के 3 गेट ताला बफर, मगधी, खितौली एरिया के 3 गेट पनपथा, धमोखर और जोहिला गेट की टिकट फुल चल रही है। नाइट सफारी की भी टिकट फुल हो चुकी है। वहीं तत्काल टिकट के लिए भी सैलानी अपनी जुगाड़ में टिकट काउंटर के पास लगे हुए हैं।
नाइट सफारी में भी सैलानी सफारी में जा रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि न्यू ईयर को लेकर टिकट बुकिंग फुल चल रही है। तत्काल टिकट के लिए पर्यटक प्रयासरत हैं।
कोर, बफर और नाइट सफारी में दिख रहे बाघ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर, कोर के साथ नाइट सफारी में बाघ दिख रहे हैं। सैलानी भी बाघ, वन्य प्राणी और प्राकृतिक सुंदरता का दीदार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications