Bandhavgarh Tiger Reserve : फिर नजर आया बाघिन डॉटी का शावक, भूल भुलैया पास कैमरे में हुआ कैद
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघिन डॉटी की शावक नजर आया है। टाइगर रिजर्व घूमने आए सैलियानों ने अपने कैमरे में यह नजारा कैद किया है।

bandhavgarh Tiger reserve : बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पुराना साल बीतते बीतते सैलानी वन्य प्राणियों की देखने पहुंचने लगे हैं। इसी बीच टाइगर रिजर्व में मशहूर बाघिन डॉटी के फीमेल शावक का उत्साहित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बाघिन शावक अपने मां के साथ में आराम के साथ जंगल घूम रही है।
सैलानी भी बाघिन को देख खुश हो गए और वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिए। बाघिन डॉटी की फीमेल शावक अपने एरिया में कभी अपने मां के साथ तो कभी अकेले तो कभी तीनों बहनों के साथ ही जंगल में घूमती दिखाई देती है। सैलानी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में सफारी में गए ही थे। उन्हें झाड़ियों में बाघिन डॉटी की फीमेल शावक आराम से सैर करते हुए दिखाई दी।
Recommended Video
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विख्यात बाघिन डॉटी के शावक मगधी जोन के भूल भुलैया में नजर आते हैं। सैलानी भी बाघिन डॉटी और शावकों को देखने के लिए काफी समय तक जंगलों में घूमते रहते हैं। बाघिन डॉटी के शावको की उम्र लगभग 2 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications