Bandhavgarh Tiger Reserve के बफर जोन में भालू का भयंकर आतंक, हमले में एक ग्रामीण की मौत आधा दर्जन घायल
Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के प्रसिद्द बांधवगढ़ नेशनल पार्क के बफर जोन में मंडराने वाले भालू ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एक बार फिर यहां मानपुर रेंज में एक भालू ने ग्रामीणों पर हमला किया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार के मुताबिक मृतक महिला शकुंतला बाई लकड़ी लेने जंगल गई थी। तभी वहां भालू आ पहुंचा। भालू के हमले के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी पहुंचे। जहां वह भी हमले का शिकार हुए।

घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें दो व्यक्तियों की हालत नाजुक है। उन्हें जबलपुर रेफर किया गया हैं। गांव का सरपंच के पी सिंह भी घायल है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना की खबर लगते ही अमला मौके पर पहुंच गया था।
हमलावर भालू को काबू में किया गया और वापस जंगल की ओर भेजा गया। मृतक महिला के परिजनों को नियमनुसार आर्थिक मुआवजे के राशि भी दे दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications