उज्जैन: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे युवकों पर बेगमबाग में हमला, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना

उज्जैन, 16 जुलाई: प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, उसका उदाहरण उस वक्त सामने आया, जब महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों पर यह हमला बेगम बाग इलाके में हुआ है, जहां इन युवकों का कसूर सिर्फ इतना था कि, इन्होंने बदमाशों के पूछने पर महाकाल दर्शन के लिए जाने की बात कही थी, जिसके बाद बदमाशों ने युवकों से मारपीट शुरू कर दी। उधर, इस पूरे मामले की जानकारी लगने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने महाकाल थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। साथ ही साथ जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग भी की गई है। उधर, इस घटनाक्रम में घायल युवकों का इलाज जारी है।

ujjain

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

इस पूरे घटनाक्रम की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवास और शाजापुर के रहने वाले 2 छात्र परीक्षा देने उज्जैन आए थे, जिसके बाद वह महाकाल दर्शन करने जा रहे थे, तभी बेगम बाग चौराहे पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, और पूछताछ करने लगे जिस पर युवकों ने महाकाल मंदिर जाने की बात कही, तभी अचानक बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया, और मारपीट करने के साथ ही चाकू भी चलाए।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी, वैसे ही तमाम हिंदूवादी संगठन थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की, वहीं इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां अब जल्द ही इस घटनाक्रम के आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे, तो वहीं लगातार हो रहे अपराध सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।

सावन में करने होंगे सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। सावन माह होने के चलते प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस तरह के घटनाक्रम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, जहां अब एक बार फिर पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए, जहां सावन माह में भक्तों की लगने वाली भीड़ को देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने की भी आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+