Ujjain news: विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार 16 दिसम्बर को करेंगे। यात्रा का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। शुक्रवार 15 दिसम्बर को शाम को जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, राजेश कुशवाह, नरेश शर्मा, संजय अग्रवाल, सचिन सक्सेना, जगदीश पांचाल, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर प्रीति यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी है.

कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल मंत्रालय से विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त जिलों के जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश के समस्त जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाये। प्रत्येक जिलों में यात्रा के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर यात्रा को प्रभावी बनाया जाये।
इन जिलों में जाएगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
यात्रा को हम सब मिलकर समन्वय के साथ अपने-अपने जिलों के पात्र हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे। यात्रा के दौरान सभी प्रकार के आवेदन प्राप्त होने पर मौके पर निराकरण किया जाये और मौके पर निराकरण न होने पर सम्बन्धित आवेदनकर्ता को निराकरण की अवधि से सूचित किया जाये। नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की प्राप्त शिकायतों का निराकरण हो। विभिन्न विभागों की सेवाएं हैं और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav: उज्जैन में CM नहीं, बेटा बनकर आएं तो रुक सकते हैं रात, महाकाल का मिलेगा आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications