Ujjain में निकली विकास यात्रा, हितग्राहियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र
विकास यात्रा के दशहरा मैदान के समीप स्थित आस्था गार्डन में आयोजित समापन समारोह में जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के समाजसेवी, व्यवसायी और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया.

Recommended Video

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को आयोजित की गई विकास यात्रा के दशहरा मैदान के समीप स्थित आस्था गार्डन में आयोजित समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा विभिन्न वार्डों के समाजसेवी, व्यवसायी और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये और उनका सम्मान किया। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों तथा निर्माण श्रमिकों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, मप्र फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन, विशाल राजौरिया, विकास यात्रा के संयोजक संजय अग्रवाल, मुकेश यादव, स्थानीय पार्षद अंजली बालकृष्ण पटेल, सुरेंद्र मेहर, श्रीमती नीलम राजा कालरा, दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी, शैलेंद्र (कालू यादव) एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, विकास यात्रा निकालने के पीछे हमारा उद्देश्य यह है कि जिन लोगों ने समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी ओर से अमूल्य योगदान दिया है, उनका भी हम सम्मान करें। उज्जैन में विभिन्न वार्डों में बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास का भी विकास करना है। उज्जैन में विकास के कार्य निरन्तर चल रहे हैं। आने वाले समय में यहां चिकित्सा और औद्योगिक क्षेत्र में भी निरन्तर विकास के कार्य किये जायेंगे। यहां मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा और मेडिकल डिवाईस पार्क का निर्माण किया जायेगा। काफी समय से बन्द सोयाबीन प्लांट के स्थान पर आगामी एक माह के अन्दर कारखाना खुलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विकास यात्रा के माध्यम से हम हर एक के जीवन के खुशहाली और परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। मंत्री डॉ.यादव ने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी।
अन्य जिलों में भी हुआ शुभारंभ
प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।
ये भी पढ़े- Ujjain: Mahakal भक्तों के लिए खुशखबरी, गर्भगृह में दर्शन के समय में बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications