Ujjain में विकास यात्रा की तैयारी पूरी, शिलान्यास और लोकार्पण की लगेगी झड़ी
उज्जैन में 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी. इसी के अंतर्गत जिले में 626 शिलान्यास व 906 कार्यों का लोकार्पण होगा। सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसी को लेकर कलेक्टर ने बैठक में आवश्यक निर्देश दिए.

Recommended Video

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी, जहां इसी के अंतर्गत जिले में 626 शिलान्यास व 906 कार्यों का लोकार्पण होगा। सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसी को लेकर कलेक्टर ने बैठक में आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। साथ उन्होंने विकास यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.
कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम व जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वे विगत 15 वर्षों में हुए बड़े-बड़े विकास कार्यों की ग्रामवार सूची तैयार करवायें तथा सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार सरल भाषा में होना चाहिये। विकास यात्राओं के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 626 शिलान्यास व 906 कार्यों का लोकार्पण भी किया जायेगा। कलेक्टर ने विकास यात्रा से आमजन को जोड़ने के लिये ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी भी करने को कहा है। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, एडीएम संतोष टैगोर, जिले के सभी एसडीएम एवं सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
इस तरह निकलेंगी विकास यात्राएं
बैठक में जानकारी दी गई कि 5 फरवरी से विधानसभावार विकास यात्राएं निकाली जायेंगी। कलेक्टर ने विकास यात्राओं में बी-1 व फौती नामांतरण का वाचन, विभिन्न विकास योजनाओं के हितग्राहियों की सूची का वाचन तथा दीवार लेखन करवाने के लिये कहा है। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बताया गया कि वे प्रमुख ग्रामों में कलश यात्रा निकालकर वातावरण निर्मित करेंगे। विकास यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, आयुष्मान योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी देने एवं लाभांवित किये गये हितग्राहियों को विकास यात्रा में जोड़ने के लिये कहा गया है।
ये भी पढ़े- MP के किसानों का नवाचार, स्ट्रॉबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती से बनेंगे मालामाल












Click it and Unblock the Notifications