उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना, युवक सड़क पर जिंदा जला, मदद की लगाता रहा गुहार

उज्जैन में रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक बीच सड़क पर आग की पलटों में घिरा जिंदा जल रहा था, वह मदद के लिए चीख रहा था, लोगों से गुहार लगा रहा था। वह किसी काली सफारी वाले पर उसे जलाने के आरोप लगा रहा था।

उज्जैन में सड़क पर जिंदा जल गया युवक, लोग वीडियो बनाते रहे

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चिमनगंज मंडी थाने के पास आसिफ पेंटर नाम का एक व्यक्ति अचानक आग की लपटों में जलता बीच सड़क पर जान बचाने के लिए लोगों से गुहार लगा रहा था, मदद की भीख मांग रहा था। लोगों की असंवेदनशीलता कहिए लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। युवक को एक व्यापारी ने अस्पताल पहुंचाया। आसिफ ने लोकायुक्त पुलिस में रिश्वतखोरी में उसे षड़यंत्र पूर्वक आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। हालांकि लोकायुक्त पुलिस युवक के फरार होने और खुद को आग लगाने की बात कह रही है।

उज्जैन में शनिवार देर रात चिमनगंज मंडी थाना के करीब 500 मीटर दूर एक युवक आग की लपटों से घिरा सड़क पर दौड़ रहा था। वह खुद को बचाने के लिए चीख रहा था, राहगीरों से मदद मांग रहा था। इधर लोग इस दिल दहला देने वाली घटना को दूर से देखते रहे, मदद के बजाय वीडियो बना रहे थे। कुछ व्यापारियों ने आगे आकर मदद की। एक व्यापारी ने उसे ई-रिक्शा रिक्शा से सिविल अस्पताल पहुंचा। घटना स्थल से अस्पताल के रास्ते में जले हुए युवक ने मदद के लिए आगे आए व्यापारी नवनीत सक्सेना को अपना नाम आसिफ पेंटर निवासी इंदिरा नगर (गांधी नगर) का रहने वाला बताया। उसने बताया कि एक काली सफारी पहने आए व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वह उसे नहीं पहचानता है।

Recommended Video

      उज्जैन: आग लपटों से झुलसा युवक सड़क पर आकर चिल्लाया, मुझे पुलिस ने जला दिया

      गंभीर हालत में उज्जैन से इंदौर एमवाय रेफर
      उज्जैन सिविल अस्पताल में भर्ती कर युवक का इलाज शुरू किया। वह काफी गंभीर हालत में जल चुका था। उसका प्रायमरी ट्रीटमेंट करने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। असिफ पेंटर पूर्व में सट्टेबाजी से जुड़ा रहा है। उस पर पुलिस के साथ मिले होने के आरोप भी लगाए गए हैं। जबकि असिफ ने अपने बयानों में उसे पुलिस द्वारा ही जलवाने का आरोप लगाया है।

      सटोरिए से पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत की रकम आसिफ को दे दी थी
      मामला में नया मोड़ यह आया है कि लोकायुक्त पुलिस आसिफ की तलाश कर रही थी। कारण बीते रोज शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ एक रवि कुशवाहा को एक सटोरिए पर दबाव बनाकर 1 लाख रुपयों की डिमांड करने और 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में ट्रेप किया था। यह रकम लोकायुक्त के पहुंचने के पहले ही उसने आसिफ पेंटर को दे दी थी। आसिफ लोकायुक्त से भाग रहा था, इधर रात को आसिफ बीच सड़क पर जली हुई अवस्था में मिला। इस मामले में लोकायुक्त के एडिशनल एसपी सुनील तालान ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आसिफ ने ही खुद को आग लगाई है। फिलहाल लोकायुक्त और उज्जैन पुलिस दोनों अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+