मन्नत पूरी हुई तो 83 KG के बेटे को नोटों की गड्डियों से तौला, मंदिर में दान किया एक-एक पैसा
Ujjain Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता तराजू के एक पलड़े में बेटे को बैठाया और दूसरे में नोटों के बंडल रख तुलवाया है। दोनों के वजन बराबर होने पर पैसों को मंदिर में दान कर दिया।
बताया जा रहा है कि बेटे का वजन 83 किलो होने पर 10 लाख रुपये से ज्यादा रुपये की राशि चढ़ाई गई है। आसपास के रहवासियों के अनुसार पिता ने चार साल पहले तेजाजी मंदिर में बेटे के लिए मन्नत मांगी थी। कहा था कि मन्नत पूरी होगी तो बेटे के वजन बराबर रुपये दान करूंगा।

उज्जैन जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बड़नगर तहसील का वायरल वीडियो है। पेशे से किसान पिता का नाम चतुर्भुज जाट है। उन्होंने चार साल पहले 30 साल के बेटे वीरेंद्र जाट के लिए श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में मन्नत मांगी थी। संकल्प लिया था कि अगर मन्नत पूरी होती है तो बेटे के वजन के बराबर रुपये मंदिर में दान करेंगे। चतुर्भुज ने मन्नत के बारे में तो नहीं बताया, पर इतना जरूर कहा कि मन्नत पूरी हो गई है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि तराजू के एक पलड़े में नोटों की गडि्डयां रखीं हुई है और दूसरी ओर एक युवक बैठा है। बेटे का वजन 83 किलो होने पर तौल के बाद कुल 10 लाख 7 हजार रुपये मंदिर के लिए दान कर दिए। वीडियो गुरुवार का है जो शुक्रवार को वायरल हुआ है।
बड़नगर के रहने वाले किसान चतुर्भुज जाट के मुताबिक गुरुवार को तेजाजी दशमी के दिन बेटे को नोटों की गडि्डयों से तौलना तय किया गया था। इसके लिए 10-10 रुपये के नोटों की एक हजार से ज्यादा गडि्डयां इकट्ठा कीं थी। मंदिर में बड़ा तराजू भी मंगवाया गया। एक तरफ बेटे वीरेंद्र जाट को बैठाया और दूसरी तरफ थैलियों में नोटों के बंडल रखे गए थे। तराजू में वीरेंद्र के वजन के बराबर करीब एक हजार सात गडि्डयां रखी गई थीं। गिनने पर यह राशि 10 लाख 7 हजार निकली। इस रकम को तेजाजी मंदिर के निर्माण कार्य के लिए दान कर दिया है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications