Ujjain में बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चिमनगंज थाना क्षेत्र में विक्रम नगर ब्रिज पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। अपने साथी के साथ बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने बदमाश पर फायरिंग की, जहां पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, और बदमाश के पैर में गोली लग गई। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बदमाश का इलाज जारी है। उधर, बदमाश के साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, माधव नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रम नगर ब्रिज पर कुछ बदमाश लोगों से लूटपाट कर रहे हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, जहां पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस की चलाई गोली बदमाश के पैर में जाकर लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया। उधर, पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बदमाश के साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश पर कई मामले दर्ज

बदमाश पर कई मामले दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बदमाश पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जहां अलग-अलग धाराओं में बदमाश पर मामले दर्ज किए गए हैं। कई मामलों में बदमाश फरार भी चल रहा था, जहां बदमाश और साथी जब विक्रम नगर ब्रिज पर लोगों से लूटपाट कर रहे थे, तभी पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने बदमाश और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की, जहां पुलिस को देखते ही बदमाश ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया।

पहले भी हो चुकी है मुठभेड

पहले भी हो चुकी है मुठभेड

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी उज्जैन में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो चुकी है, जहां जून 2019 को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोलियां लगी थी। पुलिस ने उस वक्त बदमाश को गिरफ्तार किया था। वहीं अब एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जहां पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+