Ujjain : स्पीड ब्रेकर पार करते ही ट्रक का फ्यूल टैंक फटा और लग गई भीषण आग, VIDEO वायरल

Ujjain news, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में थाना नाना खेडा अंतर्गत महामृत्युंजय द्वार के समीप सुबह करीब 6 बजे राजस्थान से इंदौर जा रहा ट्रक स्पीड ब्रेकर से उछलकर पास ही के डिवाईडर से टकरा गया, जिसके कारण ट्रक पलटी खा गया।

truck catches fire during cross the speed breaker in ujjain

इस दौरान ट्रक का फ्यूल टैंक फट गया और ट्रक में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात थाना प्रभारी संगीता डामोर ने बताया कि उज्जैन के महामृत्युंजय द्वार के पास एक तेज गति से आर हे ट्रक में भीषण आग लग गयी।

truck catches fire during cross the speed breaker in ujjain

दरअसल, स्पीड अधिक होने के चलते ट्रक ड्राईवर स्पीड ब्रेकर देख नहीं पाया और उछलकर ट्रक पास ही के एक डिवायडर से टकरा गया, जिसके बाद ट्रक का फ्यूल टेंक फट गया और उसमें आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आग के कारण ट्रक और उसमें रखा सेंटिंग का सामान जलकर ख़ाक हो गया, लेकिन गनीमत यह रही ही कि ट्रक चालक और खालासी ट्रक से बाहर निकलने में कामयाब रहे और जान बचाकर मौके से फरार हो गए। यातायात थाना प्रभारी संगीता डामोर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को डायवर्ट करवाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बता दें कि घटना के बाद वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+