उज्जैन SP को धमकी : 'बहुत उछल रहे हैं आप बंदरों की तरह, भीम सेना वाले हैं नक्शा पलटना जानते हैं...' ,देखें VIDEO
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह को भीम सेना के कथित सदस्य सतपाल तंवर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों में धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

जय भीम से जुड़ी झूठी खबर हुई थी वायरल
दरअसल, पिछले दिनों एक खबर फैली कि उज्जैन एसपी मनोज सिंह ने वायरलेस सेट पर जय भीम नहीं कहने के आदेश जारी किए। हालांकि एसपी मनोज सिंह ने मीडिया से बातचीत में इस तरह के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई जारी नहीं किया। ना ही उज्जैन पुलिस को इस तरह का कोई निर्देश दिया गया। कुछ लोग मुझे बदनाम करने के मकसद से झूठी अफवाह फैला रहे हैं। इधर, भीम सेना के सदस्य सतपाल तंवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए उक्त कथित आदेश का हवाला देते हुए उज्जैन एसपी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

भीम सेना के सतपाल ने यह कहा धमकी में
1 मिनट 13 सैंकड के वीडियो में तंवर ने कहा कि 'माननीय मनोज कुमार सिंह। मध्य प्रदेश के उज्जैन के एसपी साहब। बहुत उछल रहे हैं आप बंदरों की तरह। जय भीम बोलने पर कार्रवाई होगी। ऐसा कहना है आपका। कान खोलकर सुन लो। भीम सेना वाले हैं हम नक्शा पलटना जानते हैं हम। ध्यान रखना इस बात को अगर देश में रहना होगा तो जय भीम कहना होगा। जय भीम बोलने से हमें जीवनभर की खुशी मिलती है। एक बार नहीं बल्कि लाखों करोड़ों बार हम बोलेंगे जय भीम। दिल से निकलता है हमारे जय भीम। जो उखाड़ना है। उखाड़ लेना। और हां दुबारा कहते हैं भईया जी नवाब सतपाल तंवर । देश में रहना होगा तो जय भीम कहना होगा। और हां क्रातिकारी जय भीम'

मेरे पास नहीं आई कोई शिकायत - उज्जैन एसपी मनोज सिंह
सतपाल तंवर का वीडियो सामने आने के बाद एसपी मनोज सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर न केवल देश बल्कि विदेशों में भी स्मरणीय हैं। उन्होंने संविधान की रचना कर देश को दिशा प्रदान की है। मेरी सच्ची श्रद्धा और सम्मान उनके प्रति हमेशा रहेगा। जहां तक समाचार वायरल होने की है। इस संबंध में कोई लिखित और मौखिक शिकायत मेरे पास नहीं आई है। जब कोई शिकायत ही नहीं आई तो मैंने कोई आदेश जारी नहीं किया है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications