Ujjain News: गंभीरता से पूरा करें काम, सांसद ने अधिकारियों से आखिर क्यों कही ये बात, जानिए
उज्जैन में सभी विभागीय अधिकारी सिहंस्थ 2028 के कार्यों में पूरी गंभीरता से जुटे। सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। स्वीकृत निर्माण प्रोजेक्ट्स निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखें।
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त मुद्दों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। यह बात शनिवार को सांसद उज्जैन संसदीय क्षेत्र अनिल फिरोजिया ने प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहीं।

सांसद फिरोजिया की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद फिरोजिया ने पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन और वर्तमान एजेंडे पर विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने परिवहन विभाग को जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक्सपर्ट्स के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यातायात के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी मजबूत बनाएं। ई रिक्शा वाहनों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें वाहनों के संचालन, व्यवहारिक कौशल आदि बिंदुओं पर जानकारी दी जाएं। ई रिक्शा वाहन निर्धारित किराए से अधिक वसूल न करें, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाएं। उन्होंने नर्मदा विकास प्राधिकरण को नर्मदा - क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना में शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा कर सांसद फिरोजिया ने सिटी बसों के संचालन के संबंध में जानकारी ली , जिसमें निगम आयुक्त द्वारा बताया गया कि उज्जैन नगर को 100 बसें प्राप्त होगी जिसे उज्जैन से ओंकारेश्वर, नलखेड़ा आदि स्थानों के साथ अंतरजिला संचालन किया जाएगा। बैठक में एमआर 5 ट्रेंचिंग ग्राउंड से लेगेसी वेस्ट को हटाने के निर्देश दिए गए। सांसद ने देवास गेट बस टर्मिनल के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने एमआर 5 आगररोड रतन एवेन्यू कॉलोनी के सामने नाला निर्माण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने कहा की पात्र गरीब व्यक्ति आवास से वंचित न हो। अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा की उज्जैन नगर अंतर्गत फ्रीगंज, सिटी, गोपाल मंदिर, दोल्लतगंज आदि स्थानों पर शौचालयों की व्यवस्था की जाए। नगर निगम को इंदौर रोड पर बनी कॉलोनियों में जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएनसीपी विभाग को शहर के विकास को देखते हुए एफएआर बढ़ाने पर कार्य करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- MP में कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन की तैयारी में मोहन सरकार, मिलने लगे संकेत












Click it and Unblock the Notifications