CM Shivraj ने Ratlam को दी सौगात, लाड़ली बहनों से किया ये वादा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम जिले में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में हिस्सा लिया, साथ ही उन्होंने 1374 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया है.

Recommended Video

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान रतलाम में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। यहां सीएम ने रतलाम को बड़ी सौगात दी है, सीएम शिवराज ने रतलाम वासियों के समक्ष नर्मदा का पानी रतलाम लाने की घोषणा की है, जिसके बाद शहर में व्याप्त जल संकट दूर होगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के 1374 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया है, इन विकासकार्यों में बहुप्रतीक्षित गोल्ड पार्क, जिला अस्पताल और ऑडिटोरियम के काम शामिल है। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया सहित शहर विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना और राजेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
लाड़ली बहनों ने किया संवाद
सीएम शिवराज ने सबसे पहले कार्यक्रम में पहुंचते ही मंच संभाला और रैंप पर चलते हुए लाडली बहनों के लिए गीत भी गुनगुनाया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद लाडली बहनों पर फूल उड़ा कर उनका स्वागत किया है। इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए लगभग 1 लाख से ज्यादा लाडली बहनों ने रजिस्ट्रेशन करवा था। सम्मेलन शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें सीएम ने जिले की हजारों लाडली बहनों से संवाद किया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 1 घंटे तक उनसे संवाद किया है।
भांजी को भेंट किया उपहार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम भ्रमण के दौरान उनका अपनी भांजियों के प्रति वात्सल्य एवं स्नेह एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री स्थानीय पोलो ग्राउंड परिसर में आयोजित जनजाति कार्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, वहां उपस्थित एमएससी की छात्रा रुचि परिहार ने मुख्यमंत्री को एक पेन भेंट किया, तब मुख्यमंत्री चौहान ने भी अपनी जेब से अपना पेन निकालते हुए रुचि को उपहारस्वरूप प्रदान किया। आशीर्वाद देते हुए कहा कि आईएएस बनना, अपने मामा मुख्यमंत्री से मिलकर खुश, रूचि बोली कि अपने मामा मुख्यमंत्री का दिया हुआ, उपहार मैं जीवन भर संभालकर रखूंगी।
ये भी पढ़े- Mahakal को गर्मी में शीतलता प्रदान करेगी गलंतिका, 11 कलशों से सतत निकल रही जलधारा












Click it and Unblock the Notifications