TI Yashwant Pal : आखिरी वीडियो कॉल में बस इतना कह पाए, मुक्तिधाम में तस्वीर के लिपटकर रोती रही बेटी
उज्जैन। कोरोना वायरस ने मध्य प्रदेश पुलिस के एक और अफसर की जिंदगी छीन ली। पहले पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हुई। उनके बाद उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल ने दम तोड़ा।

पत्नी व बेटी भी आईं मुक्तिधाम
इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोक्षधाम में उनकी पत्नी व दो बेटी भी पहुंची थी। एक बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वह पिता की तस्वीर के लिपटकर रो रही है।

डॉ. ठक्कर ने करवाया वीडियो कॉल
टीआई यशवंत पाल की मौत से ठीक पहले उनका उपचार कर रहे डॉ. सुमित ठक्कर ने वीडियो कॉल से उनकी घर पर बात करवाई थी। वीडियो कॉल के दौरान पाल ने बेटी से भी बात की। बेटी ने जब पिता से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने बात तो नहीं की, लेकिन हाथ से ही बढ़िया होने का इशारा किया।

बेटी बोली पापा आप बहुत स्ट्रांग हैं
पिता को ढांढस देने की कोशिश में बेटी ने कहा कि पापा आप बहुत स्ट्रांग हो और हमें आप ही से कॉन्फिडेंस मिलता है। हमें पूरा भरोसा है कि आप जरूर कोरोना को हराकर लौट आएंगे। जवाब में यशवंत पाल ने हाथ से इशारा करते हुए परिवार के सभी लोगों को धैर्य के साथ रहने को कहा।

पत्नी ने डॉक्टर को मैसेज कर कहा 'थैंक्यू सर'
इस वीडियो कॉल के बाद यशवंत पॉल की पत्नी ने डॉक्टरों को मैसेज करके पति से बात कराने के लिए थैंक्यू कहते हुए लिखा, आप उनका ध्यान रखिएगा.. कृपया सर ...आप ही हमारी उम्मीद हैं... धन्यवाद। वीडियो कॉल के दौरान बेटी ने टीआई यशवंत पाल सी बात की थी तब उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए कहा था कि वह ठीक हैं। शहीद यशवंत पाल की पत्नी और बेटी से वीडियो काल पर आखिरी बातचीत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications