Sawan 2023: Mahakal सवारी में DJ प्रतिबंधित, अधिकृत भजन मंडलियां को ही प्रवेश की अनुमति

सावन माह की शुरुआत के साथ ही 10 जुलाई को धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के प्रथम सवारी निकाली जाएगी, जहां भगवान महाकालेश्वर की सवारी को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं प्रशासन के अधिकारियों ने भजन मंडलियों के साथ बैठक कर सवारी का खास प्लान तैयार किया है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार के निर्देशो के अनुपालन में मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सी.एस.पी. ओ.पी.मित्रा, टी.आई. महाकाल मुनेंद्र गौतम, ए.एस.आई. डामोर ने महाकाल महालोक के कंट्रोल रूम में श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी में सम्मिलित होने वाली भजन मंडली की बैठक आयोजित की गई।

Ujjain

बैठक में दिए ये निर्देश

बैठक में सभी भजन मंडलियों को निर्देशित किया गया कि, सभी सीमित संख्या में व ड्रेस कोड मे सवारी में शामिल होंगे। सवारी में झांकी, शोभा रथ, डी. जे. आदि प्रतिबंधित रहेंगे। सवारी में अधिकृत भजन मंडलियां को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। भजन मंडलियों का स्वरूप सवारी के वैभव अनुरूप होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति नशा या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर नही आये, ऐसा पाए जाने पर संबंधित मंडली को बाहर कर दिया जायेगा। प्रशासक संदीप सोनी ने सवारी में सम्मिलित होने वाली अनुमति प्राप्त भजन मंडली को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

महाकाल लोक में छाया की व्यवस्था

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए श्री महाकाल महालोक में छाया की व्यवस्था की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वर्तमान के मौसम को देखते हुए श्री महाकाल महालोक में आने वाले भक्तों हेतु छाया की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्मी व वर्षा काल से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओ का वर्षा से बचाव हो सकेगा व निर्विघ्न रूप से दर्शन हो सकेंगे।

ये भी पढ़े- Kanwar Yatra 2023: कावड़ यात्रियों ने महाकाल को जल अर्पित किया, व्यवस्था पर जताई खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+