Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kanwar Yatra 2023: कावड़ यात्रियों ने महाकाल को जल अर्पित किया, व्यवस्था पर जताई खुशी

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भक्तों का आगमन सतत हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कावड़ यात्रियों ने मंदिर के द्वार क्रमांक 4 से प्रवेश कर विश्राम धाम होते हुए मंदिर परिसर स्थित सभामंडप के चांदी द्वार पर लगे अभिषेक पात्र में श्री महाकालेश्वर भगवान को जल अर्पित कर गणेश मंडपम के बैरिकेट से दर्शन किये।

देव नगरी उज्जैन में समर्पण सेवा समिति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें सम्मिलित कावड़ यात्रियों ने सुगमता से दर्शन किये और दर्शन व्यवस्था प्रसन्न हुए। कावड़ यात्रियों के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से बेहद खास व्यवस्था की गई है।

Ujjain

कुछ ऐसी है व्यवस्था

श्रावण-भाद्रपद माह में भगवान् महाकालेश्वर की भस्मारती हेतु मंदिर के पट दिनांक 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3 बजे खुलेंगे। 5 जुलाई को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती में लगभग 22 हज़ार भक्तों ने दर्शन किए। आगंतुक श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाए की गई है। मंदिर में दर्शन संबंधी अन्य जानकारी व शिकायत के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shri mahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 से संपर्क कर सकते है।

कावड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह की तैयारी जारी है, जहां इसी के मद्देनजर लगातार शासन-प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अबकी बार श्रावण मास की शुरुआत 4 जुलाई से हुई है, जहां श्रवण का पहला सोमवार 10 जुलाई को आ रहा है। अबकी बार अधिक मास होने के चलते श्रावण माह दो महीने तक का रहेगा। श्रावण माह में कावड़ यात्री भगवान महाकालेश्वर को जल अर्पण करने के लिए पहुंचते हैं, जहां कावड़ यात्रियों की ओर से मंदिर में प्रवेश को लेकर अनुमति के आवेदन दिए जाने शुरू हो चुके हैं।

ये भी पढ़े- Sawan 2023: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे बाबा महाकाल, अधिकारियों ने जाना सवारी मार्ग का हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+