Sawan 2023 से पहले Ujjain में अलर्ट, महाकाल मंदिर के आसपास होटलों की जांच
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम महाकाल मंदिर क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर रही है।
हाल ही में महाकाल मंदिर के आसपास स्थित रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना लिया और साफ-सफाई नही होने पर नोटिस दिया। अन्य रेस्टोरेंट से पनीर, चाकलेट बर्फी, इमरती के नमूने लिए और सतयुग रेस्टोरेंट से पनीर, सूजी, घी, केसर मावा पेड़ा के नमूने टीम द्वारा लिया गया। रेस्टोरेंट पर कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके साथ ही गंदगी मिलने पर चालानी कार्यवाही भी की गई है। खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए हैं जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

होटलों की भी हुई जांच
जिला प्रशासन द्वारा महाकाल मंदिर के पास की होटलों की सघन जांच की गई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश एवं एडीएम अनुकूल जैन के निर्देश अनुसार एसडीएम श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार नायब तहसीलदार अनील मोरे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा महाकाल मंदिर के पास स्थित होटल आदि का सघन निरीक्षण किया गया। मौके पर होटल में ठहरे हुए लोगों से भी होटल व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। होटल संचालको द्वारा ऑटो रिक्शा चालक के कमीशन मांगने आदि की समस्याएं भी बताई गई।
होटलों की जांच जारी है
होटल में लगाई जाने वाली किराया सुची, महाकाल मंदिर परिसर की दर्शन व्यवस्था की शुल्क सूची फायर NOC रिपोर्ट, खाद्य लाइसेंस आदि की जांच की गई। साथ ही धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, एडीएम अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, प्रशासक महाकलेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संदीप सोनी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: महाकाल मंदिर के आसपास का ट्रैफिक प्लान तैयार, कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications