Ujjain और Indore में RTO की कार्रवाई, अनफिट बसों के चालान बनाए
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार जिला परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष कुमार मालवीय के नेतृत्व में उज्जैन जिले में संचालित हो रही 80 यात्री बसों एवं स्कूली वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान 10 बसे में निर्धारित मानक के अनुसार संचालित नहीं पाए जाने पर उन वाहनों पर 25 हजार 500 रुपये की चालानी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूला गया। सघन जांच के दौरान पाया गया कि 3 यात्री बसें बिना वैध परमिट एवं फिटनेस के संचालित होना पाई गई। इसके उपरांत उक्त, यात्री बसो को जप्त किया गया।

परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच जारी
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूली वाहनों, सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिसमें वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, टैक्स प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। यात्रियों से वाहन की स्पीड, चालक परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। जांच के दौरान चार मैजिक वाहन बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा के सवारी ले जाते हुए पाए गए। ऑनलाइन देखने और मौके पर कागजात प्रस्तुत नहीं होने पर इनको जब्त किया गया। इसी दौरान 25 लोक परिवहन वाहनों पर कार्रवाई की गई।
गुना के घटनाक्रम से अलर्ट
गुना में हुई दर्दनाक घटना के मद्देनजर खरगोन में ऐसी दुःखद घटना की पुरनावृत्ति न हो इस हेतु कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जिले के समस्त बस वाहन संचालकों एवं विद्यालयों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की। उक्त बैठक में उन्हें चेतावनी दी गई कि बसे पूर्ण रूप से ठीक हो उनका फिटनेस अवश्य हो। किसी प्रकार की कमी पायी जाने पर फिटनेस निरस्त किया जावेगा। वाहनों में बैठक क्षमता अनुसार ही सवारी बैठावें, ओवरलोड न हो। ड्रायवरों का मानसिक परीक्षण किया जावे व उनकी काउन्सलिंग की जावे। बसें निर्धारित गति से ही चले इसके हेतु आ.टी.ओ को परमिट जारी करते वक्त समय अन्तराल को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय को पसंद आ रहा CM मोहन यादव का एक्शन, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications