Indore news: कैलाश विजयवर्गीय को पसंद आ रहा CM मोहन यादव का एक्शन, कही ये बात

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर इंदौर की सभी 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होने पर सभी विधायकों का भाजपा कार्यालय पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व ट्रायल रन हादसे का शिकार हुई छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया।

इंदौर नगर एवं ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों को कमल की विशाल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, व्यक्ति बड़ा बोलने से नहीं बड़ा अपने विचारों एवं कार्यों से होता है इंदौर की जनता ने यह साबित कर दिया है। जीत का श्रेय इंदौर की जनता को जाता है, जो वर्ग पहले हमें वोट नहीं देते थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण उन वर्गों का भी हमें बढ़-चढ़कर वोट प्राप्त हुआ है।

Indore

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमें जो सफलता विधानसभा चुनाव में मिली है, उसे हमें आगे भी कायम रखना है, अब सभी कार्यकर्ताओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आई है, जब 9 की 9 विधानसभा जनता ने हमें जीता कर दी है तो इंदौर की जनता को हमसे बड़ी उम्मीद है हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य करना है, और यह ध्यान रखना है कि इंदौर में कोई भी गरीब ऐसा ना हो जिसे योजना का लाभ न मिले, हमें घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, सरकार बनते से ही मुख्यमंत्री जनहित में एक्शन ले रहे हैं। यह युवा सरकार जनता से किए हुए वादों को पूरा करेगी, साथ ही कार्यकर्ताओं का सम्मान भी बढ़ाएगी, यह जनता व कार्यकर्ताओं की सरकार है अधिकारियों की नहीं। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, अब हमें इंदौर को स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा में भी नंबर वन बनाना है, और इंदौर को एजुकेशन एवं मेडिकल हब बनाना है। इसके साथ ही तेजी से बढ़ रहे नशे को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम भी उठाए जाने हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: आजकल अधिकारी नमस्ते कर रहे हैं...कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+