Ujjain News: बड़नगर के सेमलिया में फंसे ग्रामीणों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, मूसलाधार बारिश का दौर जारी
Ujjain News: मध्य प्रदेश के मालवा-निवाड क्षेत्र में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते इंदौर-उज्जैन के आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। बड़नगर के सेमलिया गांव में बाढ़ के पानी के कारण कुछ लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश से जल भराव के कारण सिमलिया गांव में एक बड़ा टापू बन गया, जिसमें कई घर और ग्रामीण लोग फंसे हुए है। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टकलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर का सहारा लिया है। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि बड़नगर में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर को बुलाया गया है। रेस्क्यू के बीच बड़नगर में लगातार बारिश जारी है, जिससे रेस्क्यू करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले मे भारी बारिश का दौर विगत तीन दिनों से चल रहा है। भारी वर्षा के कारण उज्जैन की शिप्रा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है उज्जैन के अंतर्गत आने वाली नागदा, तराना, खाचरोद, बड़नगर, महिदपुर के साथ-साथ उज्जैन शहर की कई निचली बस्तियों में पानी घुस आया है। जहां लोगों को इन निचली बस्तियों से निकलने का कर्मचारी है। वहीं जिला प्रशासन और महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किए जा रहे हैं और उन्हें धर्मशालाओं में अस्थाई रूप से ठहराया जा रहा है बड़नगर नागदा सहित कई जगहों के रास्ते शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद है












Click it and Unblock the Notifications