Ujjain News: रंगपंचमी पर निकला महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह, मुस्लिम समाज ने स्वागत किया

उज्जैन में परंपरा अनुसार 30 मार्च को रंग पंचमी पर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला गया। चल समारोह महाकाल मंदिर से तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, छतरीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा पहुंचा।

तोपखाना मार्ग पर तोपखाना व्यापारिक संघ एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पवर्षा कर ध्वज चल समारोह का स्वागत किया गया। चल समारोह में भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध पर केंद्रित आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Ujjain

चल समारोह को लेकर कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार रात्रि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर ध्वज चल समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया था। डीआईजी नवनीत भसीन ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

अधिकारियों ने चल समारोह के निश्चित रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया था। कलेक्टर एसपी ने महाकाल मंदिर से तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, छतरीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा रूट का निरीक्षण किया था।

कलेक्टर सिंह ने चल समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एमपीईबी और नगर निगम को चल समारोह के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ अपने अमले को भी तैनात रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बिजली के तारों और खम्बो के कारण कोई अप्रिय घटना न हो इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए थे।

श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल हुई, जहां सभी ने भगवान के दर्शन प्राप्त किए. इस दौरान बड़ी संख्या में मंचों से श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह का स्वागत सत्कार हुआ है. वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में शामिल हुए.

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+